सीवान जिले में जब्त शराब की विनिष्ट की गई बोतलों से बनेगी कांच की चूड़ीयां

विनिष्ट टूटी कांच को भेजा जाएगा जीविका द्वारा स्थापित चूड़ी निर्माण केंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले की जब्त शराब की बोतल को नष्ट करने पर बचे अपशिष्ट कांच का प्रयोग चूड़ी बनाने में होगा। इन चूड़ियों का निर्माण जीविका दीदियों द्वारा किया जाएगा। इससे इन्हें रोजगार मिलेगा और इनकी आय भी बढ़ेगी। जीविका द्वारा चूड़ी निर्माण केंद्र फतेहजंगपुर सबलपुर पटना में जिले टूटी कांच को भेजा जाएगा। इसके लिए मद्य निषेध विभाग द्वारा सभी उत्पाद अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी गई है। बता दें कि अबतक विनिष्ट शराब और उसकी बोतलों के कांच को कचरे में फेंक दिया जाता था।

जीविका और मद्य निषेध विभाग के बीच किया गया है समझौता

बतादें कि मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग और जीविका (बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन समाज) के बीच समझौता किया गया है। समझौता होने के बाद इसकी सूचना सभी उत्पाद अधीक्षकों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। बता दें कि जिले में आए दिन बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बोतलों पर रोलर चलाकर उन्हें नष्ट किया जाता है ।

खाली बोतलों को उत्पाद विभाग कराएगा उपलब्ध

जिला उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि मद्य निषेध के संयुक्त आयुक्त श्रीकृष्ण पासवान का पत्र आया है कि जीविका द्वारा चूड़ी निर्माण केंद्र फतेहजंगपुर सबलपुर पटना में स्थापित किया गया है। बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त शराब की खाली बोतलों (ढक्कन हटाकर) को जीविका द्वारा स्थापित चूड़ी की यूनिट को उपलब्ध कराया जाना है।चूड़ी निर्माण केंद्र को भेजे जाने वाली जब्त शराब की खाली बोतलों से लदे वाहनों के साथ मद्य निषेध सिपाही तैनात रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026