सिवान: शराब पकड़ने के लिए मद्य निषेध में आया स्निफर डॉग

भूमि के अंदर छुपा कर रखी शराब के बारे में जानकारी देगा खोजी कुत्ता

परवेज अख्तर/सिवान: शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार लगातार नए-नए तरीके का प्रयोग कर रही है। जहां पहले ड्रोन से शराबबंदी को लेकर मानिटरिंग की जा रही थी वहीं, अब मद्य निषेध विभाग ने स्निफर डाग्स की मदद से शराब पकड़ने का काम करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सरकार ने उत्पाद विभाग में स्निफर डाग्स उपलब्ध कर दिया है। इसकी मदद से सीलबंद बोतल के अंदर रखी शराब को ढूंढने में मदद मिल रही है। स्निफर डाग की मदद से बसों, बाइक एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में शराब लेकर चलने वाले लोगों को पकड़ा जा सकेगा। शराब को लेकर चल रहे अभियान में भी खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। विशेष टीम डाग की मदद से शराब को बरामद कर रही है।

शराब मिलते ही करते हैं इशारे

डाग स्क्वायड टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान अगर इन कुत्तों को किसी ट्रक में शराब की जानकारी मिलती है तो वे उस ट्रक के पास जाकर बैठ जाते हैं और बार-बार भोंक कर खास संकेत देते हैं। अगर शराब को भूमि के अंदर छुपा कर रखा जाता है तो अपने पंजे से वहां की जमीन खोदकर संकेत देते हैं।

बार्डर पर विशेष जांच में करेंगे मदद

जानकारी के अनुसार इन खोजी कुत्तों की मदद बार्डर पर वाहनों की जांच के दौरान विशेष रूप से ली जाएगी। बार्डर पर जांच के क्रम में अगर किसी संदिग्ध वाहन में शराब की मौजूदगी की इन कुत्तों को भनक लगेगी तो ये वहां जवानों की मदद करेंगे। इतना ही नहीं विशेष छापेमारी के दौरान भी ये कुत्ते छापेमारी दल के साथ मौजूद रहेंगे। इन्हें इस तरह से प्रशिक्षित किया गया है कि छापेमारी के क्रम में ये छुपा कर रखी गई शराब की मौजूदगी बताएंगे।
——-

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026