परवेज़ अख्तर/सीवान:- श्रीमाता वैष्णों देवी (माता रानी) के दर्शन के लिए श्रीमाता वैष्णों देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रद्वालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे को एमएलसी टुन्ना जी पांडेय, नगर पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू, डॉक्टर केडी रंजन, राजद मिडिया प्रभारी उमेश प्रसाद ने सीवान स्टेशन से झंडा दिखाकर रवाना किया। समिति के संयोजक सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह , महासचिव अरविंद पांडेय व समिति के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह के नेतृत्व में यह जत्था अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस मौके पर एमएलसी टुन्ना जी पांडेय ने कहा कि श्रीमाता वैष्णों देवी की दर्शन से जीवन में आत्म विश्वास, नई उर्जा व समृद्वि आती है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले श्रीमाता वैष्णोंे देवी की महिमा गाते है। उन्होने कहा कि हमारे धर्मशास्त्रों में कलयुग में लोगों के कष्ट हरने के लिए देवी-देवताओं के नामजप के साथ-साथ कथाएं भी बेहद उपयोगी हैं। उन्होने कहा कि मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, देवी- देवता कृपा अवश्य करते हैं। इस मौके पर संयोजक श्री सिंह ने कहा कि श्रीमाता वैष्णों देवी के दर्शन से सभी कष्ट दूर होते है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…