Tarwara Hindi News

बस के धक्के से साले की मौत, बहनोई घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सिवान-मलमलिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह तरवारा बाजार समीप सिवान से पटना जा रही बस के धक्का से साइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। इसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की शिनाख्त दीनदयालपुर निवासी वकील गिरि के पुत्र राजेश्वर गिरि (35) तथा घायल तरवारा निवासी भगवान गिरि का पुत्र देव कुमार गिरि के रूप में हुई। इधर घटना के बाद से बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इधर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जैसे ही परिजन मृत राजेश्वर के घर पहुंचे आक्रोशित ने तरवारा बाजार स्थित मुख्य चौक पर एंबुलेंस लगाकर सड़क को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। इस कारण तरवारा-सिवान मुख्य पथ पर करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। दोनों तरफ सुबह सुबह गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत कराया और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई वह सरकारी सहायता का आश्वासन दिला जाम को हटवाया। मृतक और घायल आपस में जीजा-साला बताए जाते हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे राजेश्वर गिरि तथा देवकुमार गिरि एक ही साइकिल से तरवारा से माधोपुर जा रहे थे। तभी माधोपुर पुल के पास पीछे से आ रही बस जो सिवान से पटना की तरफ जा रही थी उसने धक्का मार दिया जिससे दीनदयालपुर निवासी राजेश्वर गिरि की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसके बहनोई देव कुमार गिरि चोट लगने से बेहोश हो कर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक और घायल को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल लाया जहां राजेश्वर गिरि के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जबकि देव कुमार गिरि का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि राजेश्वर गिरि अपने बहनोई के घर आए थे जो किसी काम से अपने बहनोई के साथ माधवपुर जा रहे थे। राजेश्वर गिरि अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र क्रमशः राजन कुमार (7) एवं अभिराज कुमार (4) तथा बूढ़े मां-बाप को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष ललन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

घायल बहनोई

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मृतक राजेश्वर गिरि अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर करता था। मृतक का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पैतृक गांव दीनदयालपुर पहुंचा परिजनों के हृदयविदारक चीत्कार से सबका माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। पीड़ित परिजनों को सभी उपस्तिथ लोग ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026