सिवान में स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस प्रशासन के लाख चाक चौबंद के बीच अभी भी स्वर्ण व्यवसायियों पर अपराधियों की बुरी नजर हटने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते अभी भी शहर में सक्रिय अपराध कर्मियों की वजह से स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम है।इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसाई को एक बाइक पर सवार तीन अपराध कर्मियों ने गोलीमार गंभीर रूप से घायल कर दिया।उक्त घटित घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया तथा घटना को अंजाम देने वाले अपराध कर्मी आसानी से भाग निकले। बाद में घायल स्वर्ण व्यवसाई को स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां घायल स्वर्ण व्यवसाई का इलाज जारी है।घायल स्वर्ण व्यवसाई नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी निवासी श्री कृष्ण बिहारी लाल का 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस सोनी बताया जा रहा है।अपराधियों के गोली के शिकार प्रिंस सोनी जो अपना आभूषण का दुकान बंद कर सिसवन ढाला के समीप से साइकिल सवार होकर अपने घर लौट रहे थे कि तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराध कर्मियों ने उन्हें घेर कर उनसे थैला छीनने का प्रयास करने लगे।विरोध करने पर उनके दाहिने पैर में गोली मार दी। जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़े और अपराधियों ने उनके थैला को छीन फरार हो गए। घायल प्रिंस सोनी अभी अर्थ बेहोशी की हालत में हैं जिस कारण अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल रहा है कि उनके साथ लूट हुई है या नहीं।

यहां बताते चले कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को यह पता था कि स्वर्ण व्यवसाई प्रतिदिन अपने थैला में आभूषण लेकर आता और जाता है। जिस कारण अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई का दुकान बंद कर घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। अंतः अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर उनका थैला लेकर फरार हो गए।उधर सदर अस्पताल द्वारा भेजे गए ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल स्वर्ण व्यवसाई का फर्द बयान लेने में जुटे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026