परवेज अख्तर/सिवान: मजहरुल हक डिग्री कॉलेज तरवारा में बुधवार को स्नातक प्रेवश पत्र देने के नाम पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा अवैध वसूली करने के आरोप में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने इस तरह के किसी भी घटना से इंकार किया है। जबकि सोशल मीडिया पर अवैध वसूली के बातचीत से संबंधित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार स्नातक प्रथम खण्ड सत्र 2019-22 का प्रवेश पत्र देने के नाम पर कॉलेज प्रबंधन प्रत्येक अभ्यर्थियों से सौ-सौ रुपये की वसूली कर रहा था।
जिसकी सूचना पर पहुंचे एक छात्र संगठन ने कॉलेज के इस निर्णय के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि प्रिंसिपल के हस्तक्षेप से बाद में मामला शांत हुआ। तब जाकर अवैध वसूली पर रोक लग सकी। कॉलेज के प्रिंसिपल किशोर कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें विद्यालय में योगदान को महज एक सप्ताह ही हुआ है। ऐसे में पूर्व प्रिंसिपल द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश की जा रही है। प्रवेश पत्र बाहर से डाउनलोड किया जा सकता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…