Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अच्छी पहल:- अक्टूबर से पूर्ण रूप से लागू हो जायेगा ई-पास

परवेज अख्तर/सिवान:
रेलवे कर्मी एवं उनके स्वजनों के लिए ई-पास की सुविधा अक्टूबर से पूर्ण रूप से लागू हो जाएगी। ई रेल पास सेवा शुरू हो जाने से रेलकर्मी या उनके स्वजनों को यात्रा पास बनाने के लिए संबंधित दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही टिकट बुक करने के लिए पीआरएस काउंटर पर कतार में नहीं लगना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआइएस) द्वारा विकसित मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) परियोजना के ई-पास मॉडयूल के तहत मंडल के कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई-पास की एक नई सुविधा प्रारंभ हो गयी है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के लिए जारी हो रहे सुविधा पास, पीटीओ इत्यादि सभी ई-पास व्यवस्था के माध्यम से आनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके लिए मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल का प्रयोग किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार ई-पास क्रियान्वित करने के लिए सभी स्टेशनों पर पास संबंधित अधिकारी एवं पास क्लर्क बनाए जाएंगे। जिनको लॉगइन आइडी व पासवर्ड दिया जाएगा। कर्मचारी अपना पास, आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया पेपर रहित है, इसमें आवेदन से लेकर टिकट बनाने तक सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024