परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी प्रखंड के मैरीटार गांव में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव के ही नंदजी पटेल का पुत्र नितेश कुमार पटेल है। बताया जाता है कि नितेश गांव के ही एक घर में बिजली का काम करने गया था। काम करने के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
ग्रामीण उसे इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नितेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह निजी रूप से बिजली का काम करता था। उसकी मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…