परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार शिक्षा परियोजना सिवान के समावेशी शिक्षा संभाग मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।इस संबंध में समावेशी शिक्षा के प्रखंड साधनसेवी अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के बच्चों को मेधावृत्ति योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित वर्ष 2020 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में आए प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर 10 हजार तथा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर आठ हजार रुपये दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना की राशि बच्चों के खाते में भेजी जाएगी। दारौंदा में ऐसे बच्चों की सूची मांगी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…