Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनदेखी:- अगले दो महीने तक नहीं मिलेगी सदर अस्पताल में आइसीयू की सुविधा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
अगर आप गंभीर रूप से बीमार या घायल हैं और सदर अस्पताल के इलाज के भरोसे हैं तो यह गलतफहमी अपने दिमाग से निकाल दीजिए, क्योंकि सदर अस्पताल में गंभीर बीमारी या घायल मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बनाए गए आइसीयू में अगले दो महीने तक किसी तरह की सुविधा नहीं मिलेगी। सिविल सर्जन ने स्पष्ट कर दिया है कि चिकित्सक छुट्टी पर हैं और आइसीयू को शुरू करने में कम से कम दो महीने लगेंगे। ऐसे में गरीब तबका या आर्थिक रूप से कमजोर मरीज और उसके स्वजन इलाज कराने के पहले अपनी जेब को जरूर टटोल लें, क्योंकि सदर अस्पताल से आपातकाल में रेफर ही सबसे बड़ा इलाज है।बता दें कि सदर अस्पताल का आइसीयू यहां सफेद हाथी के रूप में है। इसकी सुविधा शायद ही किसी मरीज को मिली है, हां यह बात जरूर है कि जेल से भेजे जाने वाले कुख्यातों को इसकी सुविधा जरूर मिल जाती है।

इसीयू वार्ड की सुविधा नहीं मिलने के कारण अस्पताल के मरीज व उनके स्वजन आर्थिक के साथ साथ मानसिक रूप से परेशानी झेलते हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक आइसीयू की सुविधा नहीं होने का हवाला देकर मरीजों को सीधे पटना या गोरखपुर रेफर कर देते हैं, जिस कारण गंभीर रूप से घायल या बीमार मरीज पटना या गोरखपुर पहुंचने के पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ देते हैं। ऐसे में जब अधिकारियों से इसको लेकर सवाल जवाब किया जाता है तो वे चिकित्सकों की कमी बता अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। बताते चलें कि राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सदर अस्पताल परिसर में आइसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। शुरुआती दौर में कुछ दिनों तक मरीजों को इसका लाभ भी मिला था, लेकिन आइसीयू के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक के नहीं रहने के कारण इसकी सेवा को बंद कर दिया गया। आइसीयू कक्ष में लगाए गए उपकरण अब बेकार पड़े हुए हैं। आइसीयू कक्ष में ही अभी चार वेंटिलेटर को लगाया गया है, लेकिन वह भी चिकित्सक के अभाव में बेकार पड़े हैं।

कहते हैं अधिकारी

चिकित्सक के अवकाश पर जाने से अभी आइसीयू की सेवा फिलहाल बंद है। आइसीयू चालू होने में अभी लगभग दो माह का समय लगा सकता है।

डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा सिविल सर्जन

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024