Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खुशखबरी:- दशहरा के पहले पगार मिलने से बढ़ेगी बाजार की रौनक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
राज्य सरकार के पदाधिकारियों और कर्मियों को दशहरा के पूर्व वेतन देने के निर्णय का शिक्षक और कर्मी संगठनों ने स्वागत किया है। वहीं दशहरा के पहले पगार मिलने से बाजार की रौनक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कोरोना को लेकर पिछले छह महीने से बाजार में सुस्ती देखी जा रही है। कोरोना काल में जेब खाली रहने से बाजार की रौनक फीकी पड़ गई थी। कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन में महानगरों से बड़े पैमाने पर कामगार मजदूर वापस अपने गांव लौट आए थे। आमदनी ठप होने से खर्च भी प्रभावित हुआ था। हालांकि धीरे-धीरे अब सूरत बदलने लगी है, लेकिन बाजार से सुस्ती जाने का नाम नहीं ले रही है। त्योहार के इस मौसम में भी दुकान पर ग्राहकों की पहले जैसी भीड़ नहीं देखी जा रही है।

इधर वित्त विभाग के उपायुक्त (वित्तीय प्रशासन) ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए 22 अक्टूबर से अग्रिम वेतन भुगतान शुरू कर दिया जाए। पंचायत प्रखंड नगर शिक्षकों को अभी सितंबर महीने का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इस आदेश के बाद सभी विभाग अनुपस्थिति विवरणी तैयार करने में जुटा हुआ है। सभी प्रधानाध्यापकों को अक्टूबर महीने का अनुपस्थिति विवरण बीआरसी में अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया है ताकि समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उधर पंचायत निकाय के नियुक्त शिक्षकों ने हड़ताल अवधि का सामंजन पूरा कर लिया है। अब हड़ताल अवधि का बकाया वेतन की मांग भी इनके द्वारा होने लगी है।

त्योहार को ध्यान में रखकर फरवरी और मार्च का बकाया वेतन भुगतान भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। वित्त विभाग के पत्र के आलोक में अगर अक्टूबर महीने तक का वेतन भुगतान किया गया तो निश्चित तौर पर इसका असर बाजार की रौनक पर भी पड़ेगा। उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि दशहरा, दीपावली और छठ तक बाजार की चहल-पहल लौट सकती है। हालांकि विधानसभा चुनाव का भी असर बाजार पर है। विभिन्न चौक-चौराहे पर चल रहे वाहन जांच के कारण भी उत्तर प्रदेश और दूसरे प्रखंड से लोग मैरवा बाजार कम आ रहे हैं। इसका असर भी व्यवसाय पर देखा जा रहा है। चुनाव बाद बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026