Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी के सोनहुला के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
गुठनी-मेहरौना मुख्य मार्ग पर सरेया गांव के समीप बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। पहचान सोनहुला गांव निवासी सूबेदार बैठा के पुत्र राजा बैठा (19 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक राजा घर से सामान खरीदने तेनुआ मोड़ आया था। परिजनों ने बताया कि वह बाजार करने के बाद घर लौट रहा था। तभी, सरेया गांव के समीप बिहारी मोड़ पर बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीएचसी पहुंचाया।

जहा गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क हादसे में ग्रामीणों द्वारा रोकी गई बाइक बरामद की। वहीं आरोपित भागने में सफल रहा। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिजनों को ढांढस दिलाया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों और बहनों में तीसरे क्रम का था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026