परवेज अख्तर/सिवान: नगर के मेन रोड स्थित धर्मशाला के समीप एक कपड़ा दुकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। दीपांशु गारमेंट्स का ताला तोड़ चोरों ने नगद कैश सहित लाखों रुपए का कपड़ा चोरी किया है। चोरी की जानकारी दुकानदार अजय कुमार को सुबह में मिली। दुकान के समीप कुछ माह पूर्व भी एक रेडिमेड दुकान से चोरों ने डेढ़ लाख का सामान चुराया था। चोरी की घटना के बाद आसपास के दुकानदार दहशत में हैं। रविवार की शाम को अजय कुमार अपनी दुकान को बंद करने के बाद घर गया था।
देर रात को अंधेरे में चोर ताला तोड़कर कैश सहित लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान पर आने के बाद चोरी की जानकारी मिली। दुकान का ताला टूटा होने के साथ सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर खोलने और सामान की लिस्ट देखने पर लाखों रुपए की चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद आसपड़ोस में मौजूद अन्य दुकानदारों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दो माह में चार स्थान पर चोरी की घटना हो चुकी है। लगातार चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…