परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज शहर के पसनौली राम जानकी मंदिर के समीप स्थित जानकी मेडिकल हॉल के सामने रविवार को अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मार हत्या किए जाने के बाद पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। इस घटना में पुलिस जमीन के दो ब्रोकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मालूम हो कि दीनानाथ तिवारी के पुत्र पुनीत तिवारी अपनी मां की दवा लेने के लिए अपने घर के सामने स्थित एक मेडिकल शॉप गए थे।
दवा लेकर जैसे ही वे घर जाने के लिए लौटे, एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी थी। उन्हें दो गोली लगी थी और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का कारण जमीन का विवाद मान कर जांच में जुटी है। मृतक के परिजन भी हत्या का कारण जमीन का विवाद बता रहे हैं। इधर मृतक की भाभी देवता देवी ने इस घटना को जमीन का विवाद बताते हुए नौ नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…