परवेज अख्तर, सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखण्ड मुख्यालय स्थित महेंद्र उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के परिसर में व्याख्याता राकेश कुमार पांडेय द्वारा विरचित गूगल संस्कृत सहचर का लोकार्पण बुधवार की शाम को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बागजेंद्र नाथ पाठक ने किया। श्री पाठक ने कहा कि संस्कृत भाषाओं की जननी है व् हमारी सभ्यता तथा संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि गूगल संस्कृत सहचर पुस्तक छात्रों व् शिक्षकों के लिये काफी उपयोगी है।
प्राचार्य रामविलास प्रसाद ने कहा कि नासा के वैज्ञानिको ने संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा माना है तथा इस पर बहुत बड़ी खोज कर रहा है ।मंच का संचालन व्याख्याता अनिरुद्ध कुमार ने किया ।इस मौके पर दामोदर पांडेय ,रमाकांत पांडेय ,व्यापार मंडल जीरादेई के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ,सुनील दुबे ,मनोरजन सिंह ,वीरेंदर सिंह ,सर्वानन्द पांडेय ,अनिल पांडेय ,सच्चितानंद पांडेय ,मुकेश कुमार ,सचिन कुमार ,अनिश कुमार ,रामजतन सिंह मनन सिंह ,रामेश्वर सिंह ,हरिकांत सिंह ,सुधीर शर्मा ,सुशील मिश्रा ,गौतम कुमार ,संतोष सिंह विवेकानंद मिश्र सहित काफी संख्या में शिक्षक व् छात्र उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…