Siwan News

हिना शहाब के राजद छोड़ने की अटकलों के बीच, हिना शहाब ने दिया बड़ा बयान

सिवान न्यूज़:- जिले में बुधवार की सुबह से राजद नेत्री और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के राजद छोड़ने की चर्चा आम हो चुकी है। लोगों के बीच राजद नेत्री हिना शहाब का राजद को छोड़ के जाने की चर्चाएं जोर पकड़ ली है। लोगों और उनके समर्थकों का मानना है की हिना शहाब राज्यसभा सांसद की प्रबल दावेदार है अगर पार्टी उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं देती है तो हो सकता है कि राजद से नाराज हिना शहाब पार्टी से किनारा कर सकती है। आपको बता दे की राज्यसभा सांसद के लिए राजद के कोटे में दो सिट है जिस पर पार्टी के कई बड़े नेताओं की नजर गड़ी हुई है। सूत्रों की माने तो पार्टी के कई बड़े नेता राज्यसभा में जाने के लिए बेताब नजर आ रहे है। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ट नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी, जगतानंद सिंह, और अभी अभी महागठबंधन का हिस्सा बने हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का नाम आ रहा है। इन सब अफवाहों के बीच राजद नेत्री ने बड़ा बयान देकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया. हिन साहब ने कहा कि मेरा पार्टी को छोड़कर जाने का कोई सवाल ही नहीं है, मेरे शौहर शुरू से से राजद से जुड़े है और कभी भी राजद के हित में ही काम किया है। ऐसे में मेरे द्वारा पार्टी को छोड़ने की अफवाह काफी हास्यास्पद है। शुरू से ही हमलोग राजद के लिए जी जान लगा कर काम किये है और करते रहेंगे। जहाँ तक राज्यसभा के टिकट की बात है तो यह फैसला पार्टी के आलाकमान के हाथों में है और वो जैसा भी फैसला लेंगे मुझे और मेरे पार्टी के समर्थकों को स्वीकार होगा। वही राजद नेत्री लीलावती गिरी ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि पार्टी के ही कुछ लोगो द्वारा ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही है और बिना मतलब का अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026