गोपालगंज में अपराधियोंं ने हथियार के बल पर 45 किलो चांदी, डेढ़ किलो सोने के साथ ढाई लाख रुपये लूट लिए

लूटपाट करने के बाद अपराधी दो राउंड फायरिंग करते हुए फरार

गोपालगंज: गोपालगंज में आये दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ते जा रहे है अपराधियों में पुलिस का खौफ खतम हो गया है शुक्रवार की दोपहर गोपालगंज में लूट की बड़ी वारदात हुई। भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर पोखरा बाजार में तीन बाइक पर आए छह अपराधियोंं ने एक आभूषण दुकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान हथियार के बल पर डेढ़ किलो सोना, 45 किलो चांदी तथा ढाई लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद अपराधी दो राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भोरे थाने की पुलिस ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

दोपहर करीब दो बजे पहुंच लुटेरे

बताया जाता है कि विजयीपुर निवासी दीपक वर्मा की लालाछापर पोखरा बाजार में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर दीपक अपनी दुकानदार अपनी दुकान मेंं बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे तीन बाइक पर सवार छह अपराधी दुकान के अंदर घुसे। तीन अपराधी एक-एक बाइक पर दुकान के बाहर बैठे रहे तथा तीन अपराधी पिस्तौल लेकर दुकान में घुस गए।

फायरिंग करते हुए अपराधी फरार

दुकान में घुसने के बाद पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने डेढ़ किलो सोना, 45 किलो चांदी तथा ढाई लाख रुपये लूट लिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्तौल से फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। अपराधियों के फरार होने के बाद वारदात की जानकारी होने पर दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच सूचना मिलने पर भोरे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गए। दुकानदार से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस  अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026