Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: दिव्यांग से मांगी 10 लाख रंगदारी, नहीं देने पर अपहरण की धमकी

गोपालगंज: अपने पुस्तैनी जमीन पर घर बना रहे दिव्यांग से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने और नहीं देने पर अपहरण की धमकी देने से डरे सहमें पीड़ित ने नगर थाना में अपने पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना के बंजारी गांव के मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने को अपने घर के दूसरे मंजिल पर घर बनावा रहे थे।

उसी समय पड़ोसी शत्रुंजय उपाध्याय ने अपने साथ कुछ असमाजिक लोगों के साथ आकर मारपीट करने लगा। लाठी डंडे से घर के महिला और बच्चों के साथ भी मारपीट किया। उसने कहा कि जबतक 10 लाख रुपए नहीं देते हो तकतक घर का काम बंद रखो।

जाते उसने कहा कि अगर जल्दी 10 लाख रुपए नहीं दिया तो परिवार के सभी लोगों का जान से हाथ धोना पड़ेगा। अपराधियों के धमकी से परेशान दिव्याग उपाध्याय ने नगर थाना में अपने और अपने परिवार के जान माल की रक्षा के लिए गुहार लगाया है। थाना में न्याय के लिए बैठे दिव्यांग ने बताया कि पांच माह से पूरे परिवार के साथ भागे फिर रहे है। घर रहते भी वे आसमान के नीचे रहने पर विवश है।

पांच माह से थाना का चक्कर लगा रहे रहे। लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। इतना ही नहीं जिले के वरीय अधिकारियों के साथ साथ एसपी से चार बार मिलने के बाद भी आरोपी कार्रवाई नहीं हुई । जिससे उसका मनोबल दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। वहीं नगर थाना प्रभारी नेयाज अहमद ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024