Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: कुचायकोट में कार से 130 किलो गांजा बरामद

गोपालगंज: कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के क्रम में एक लग्जरी कार से 130 किलो गांजा बरामद किया ।बरामद गांजे की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जाती है। कुचायकोट थाना परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि एसपी गोपालगंज मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर कुचायकोट पुलिस थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी और अवर निरीक्षक नरेंद्र साहनी के नेतृत्व में बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में गोपालगंज की तरफ से आ रहे एक लग्जरी कार को रोककर जब पुलिस ने उसकी सघन तलाशी ली तो कार से 130 किलो गांजा बरामद हुआ।

इस कार्रवाई में पुलिस ने कार के चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गांजा कहां ले जाया जा रहा था और कहां से लाई जा रही थी इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल चल रही है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोई लेसवा गांव निवासी रामकृपाल यादव और गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी तूफानी राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। विदित हो कि 2 दिनों पूर्व भी कुचायकोट पुलिस ने गांजा की एक बड़ी खेप बरामद की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026