Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- डबल मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ़ पप्पू पांडेय के करीबी सपहा गांव निवासी ठेकेदार देवेंद पांडेय तथा बीडीसी सदस्य पप्पू पांडेय हत्याकांड में मृतक देवेन्द्र पांडेय के पुत्र ने गोपालपुर थाना में कुख्यात गुड्डू राय, पप्पू राय, जेपी यादव, राजू राय सहित 6 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपी कुख्यात गुड्डू राय और राजू राय को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।बताया जाता है की शनिवार की सुबह गोपालपुर के राजापुर गांव में अपराधियों ने सपहा गांव निवासी ठेकेदार देवेंद्र पांडेय तथा इसी गांव के निवासी बीडीसी सदस्य पप्पू पांडेय की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

इस मामले में अपराधियों की गोली के शिकार बने ठेकेदार देवेंद्र पांडेय के पुत्र रुपेश पांडेय के आवेदन पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी कुख्यात गुड्डू राय, उसके भाई पप्पू राय, हथुआ थाना क्षेत्र के रुपनचक गांव निवासी राजद नेता जेपी यादव, गोपालपुर थाना क्षेत्र के तारा नरहवा गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य सुरेंद्र राय के पुत्र राजू राय सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर सेमराव गांव निवासी गुड्डू राय और तारा नरहवा गांव निवासी राजू राय को गिरफ्तार कर लिया।बता दे की इस दोहरे हत्याकांड में आरोपित कुख्यात गुड्डू राय हत्या, अपहरण सहित आधा दर्जन मामले में आरोपित रह चुका है। वहीं इस हत्याकांड में नामजद रुपनचक गांव निवासी राजद नेता जेपी यादव के घर पर कुछ महीने पहले अपराधियों ने फायरिग कर उनके पिता, माता तथा भाई की हत्या कर दी थी।

गोलीबारी में राजद नेता जेपी यादव भी घायल हो गए थे। इस तीहरे हत्याकांड में राजद नेता जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय, उनके भाई कुख्यात सतीश पांडेय, भतीजा जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुख्यात सतीश पांडेय तथा उनके पुत्र जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को राजापुर में हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी अभियान चला रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026