गोपालगंज : जिले के उचकागांव प्रखंड के बलेसरि पंचायत में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली विभाग के उचकागांव प्रशाखा के जेई बबलू कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान दो हजार से अधिक बाकी राशि वाले पंचायत के ऐसे 40 से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिजली विभाग के द्वारा काट दिया गया। बताया जा रहा है कि बिजली बिल जमा नहीं करने के कारण प्रखंड के बलेसरा पंचायत में चालीस लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया चल रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ बिजली विभाग के जेई बबलू कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली विभाग के द्वारा पंचायत के कन्हैया यादव, रामचंद्र चौबे, पप्पू कुमार, चांद तारा, रवीश दुबे, रामगोपाल राय, पारस राय, केशव बैठा, माया देवी, इंद्रजीत सिंह, लीलावती देवी, हबीब अंसारी सहित 40 से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा काट दिया गया। जिससे पंचायत क्षेत्र में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मची रही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…