गोपालगंज: थावे थाने के लछवार दुर्गा मंदिर परिसर में संदिग्ध अवस्था में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर थावे पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया।बताया जाता है की मृतक फुलवरिया थाने के माड़ीपुर फुलवरिया गांव के 45 वर्षीय बृजकिशोर चौधरी बताया जा रहा है।जो लछवार दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को आता था।बीते दिन सोमवार को लछवार मंदिर में पूजा करने आया था।
जिसका संदिग्ध हालात में मंगलवार को देर शाम मंदिर परिसर में मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर थाने के एसआई शैलेन्द्र कुमार पप्पू अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचकर मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद किया।मोबाइल के माध्यम से पता चला कि मृतक फुलवरिया थाने के हैं।पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन लछवार दुर्गा मंदिर पहुचकर, शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही अपने घर लेकर चले गए।थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि व्यक्ति बीमार था।जिसकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…