Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की हुई मौत, एक दर्जन लड़कियां घायल

गोपालगंज: बुधवार का दिन हादसों से भरा रहा। यहाँ आज चार अलग अलग सडक हादसे में जहा 5 लोगो की मौत हो गयी है। वही सडक हादसे में 10 बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिन्हें बेहतर इलाज कराने के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार के तडके हुए हादसे में कुचायकोट थाना क्षेत्र में 2 जबकि बरौली 2 और विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की मौत हुई है।बताया जाता है की विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गाँव में पीडिया पूजा संपन्न कर घर लौट रही बच्चियों से भरा दो ट्रेक्टरो पलट गया। जिसमे 10 बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गयी जिनसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहाँ एक बच्ची की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना स्थल पर एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची की पहचान विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के कालामटिहनिया निवासी ब्रिजेश शर्मा की पुत्री रानी कुमारी के तौर पर हुई है। वहीं बरौली के रुपनछाप गांव में भी पीडिया पूजा के दौरान मेला में ट्रेक्टर से कुचलकर 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी। इस मौत के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। बरौली में ही प्रेम नगर आश्रम के समीप बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सडक किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। जिसके युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक शिवहर जिले के रहने वाला बताया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024