Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- दो पिकअप से 7000 बोतल शराब बरामद

गोपालगंज: शहर के हजियापुर रोड स्थित विवाह भवन परिसर में पुलिस ने छापेमारी कर पार्किंग में खड़ी की गई दो पिकअप से 7000 बोतल शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए धंधेबाज की निशानदेही पर पुलिस अन्य धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। बताया जाता है कि एसडीपीओ नरेश पासवान को सूचना मिली कि शहर के हजियापुर रोड स्थित विवाह भवन की पार्किंग में शराब लदी दो पिकअप खड़ी की गई है।

इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने विवाह भवन परिसर में छापेमारी कर पार्किंग में खड़ी की गई दो पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 7000 बोतल शराब मिली। पुलिस ने दोनों पिकअप को जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित हजियापुर रोड निवासी विकास कुमार बताया जाता है। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अन्य धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए कुचायकोट तथा हीरापाकड़ में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026