गोपालगंज: 22 कट्ठा जमीन के लिए 2 दिन पैदल चला 85 साल का बुजुर्ग किसान

गोपालगंज: एक तरफ देश में जहां किसान अपनी फसलों के एमएसपी और कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार के गोपालगंज जिले का 85 साल का बुजुर्ग किसान अपनी 22 कट्ठा जमीन के लिए संघर्ष कर रहा है. हथुआ के फुलवरिया के रहने वाले बुजुर्ग किसान रामाशंकर राय अपनी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए पिछले लगभग दो दशकों से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं. 85 साल के रामाशंकर अपनी जमीन वापस पाने के लिए फुलवरिया थाना और सीओ के ऑफिस की लगातार दौड़ लगाकर थक गए, तब उन्होंने जिलाधिकारी तक अपनी बात पहुंचाने का फैसला किया. इसके लिए वह लगातार 2 दिनों तक पैदल चलकर गोपालगंज के डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां जनता दरबार में जमीन वापसी की गुहार लगाई.

फुलवरिया के तुरकहा गांव के रहने वाले किसान रामाशंकर राय के मुताबिक यह 22 कट्ठा जमीन उनकी पुश्तैनी है, जिसे पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है. इसे वापस पाने के लिए वह वर्ष 1986 से मुकदमा लड़ रहे थे. वर्ष 2005 में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला भी दे दिया, फिर भी यह जमीन उनके पास नहीं लौटी. इसके बाद लगभग दो दशकों से वह अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जमीन अब तक उनके कब्जे में नहीं आ सकी है. बुजुर्ग किसान रामाशंकर राय ने बताया कि वे 5 साल से फुलवरिया प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला. कोर्ट से डिग्री मिलने के बाद भी प्रशासन उनकी जमीन वापस नहीं करा सका. थक-हारकर उन्होंने डीएम से मिलकर जमीन वापसी की गुहार लगाई है.

वहीं इस मामले में पीड़ित के गुहार लगाने के बाद डीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए सीओ को बुजुर्ग किसान की जमीन दखल कराने का आदेश दिया है. रामाशंकर राय ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से डीएम से मिलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी. अपने दामाद संजय राय के साथ गोपालगंज समाहरणालय पहुंचे रामाशंकर की मेहनत आखिरकार रंग लाई और डीएम ने उनकी गुहार सुन ली. रामाशंकर के दामाद संजय राय ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा कि डीएम ने उनके ससुर की बात गंभीरता से सुनी है. साथ ही रामाशंकर के आवेदन पर तुरंत एक्शन लेते हुए उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026