गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र इलाके के NH27 बेलबनवा हनुमान मंदिर के समीप की है, जहां बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही है यात्री बस ने बालू लदे खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी है, घटना में यात्री बस के खलासी की मौके पर मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से ऊपर लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, संबंध में बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली यात्री बस संध्या 8:00 बजे के आसपास कुचायकोट थाना इलाके के एनएच 27 बेलबनवा हनुमान मंदिर के समीप बालू लदे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी.
जिसमें खलासी की मौके पर मौत हो गई मृत खलासी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना इलाके के सुशील साह के रूप में की गई है, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों में मोतिहारी के चकिया थाना इलाके के संजय कुमार, कोटवा के नागेंद्र यादव और रूपक कुमार, गोपालगंज जिले के माझा गढ़ थाना इलाके के दुबौलिया गांव निवासी मोहम्मद बादशाह की हालत गंभीर है, वही सभी लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने मृत खलासी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है, लेकिन बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…