गोपालगंज : राजद सुप्रीमो लालू यादव को जमानत मिलने पर मीरगंज में खुशी का लहर

नरैनिया दुर्गा मंदिर में राजद समर्थकों ने सवा ग्यारह किलो लड्डू का लगाया भोग माता से मांगा आशीर्वाद

गोपालगंज : मीरगंज में आज शनिवार को लालू यादव को जमानत मिलने की खबर मिलते ही मीरगंज में लालू प्रसाद के समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। लालू समर्थकों ने नरैनीया से लेकर मीरगंज तक लालू के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और और उन्होंने अबीर और मिठाइयों के साथ अपनी खुशी का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष यादव, युवा राजद नेता राजकिशोर यादव, हरेंद्र कुमार यादव ,पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र यादव रफीक खान,शेेखू खान, समेत दर्जनों राजद समर्थक नरैनीया दुर्गा मंदिर पहुंचे और दुर्गा मां की पूजा अर्चना के बाद सवा 11 किलो लड्डू चढ़ाएं और लोगों में जमकर मिठाइयां बांटी गई।

इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि उनके लिए आज का दिन नवरात्रि के लिए सबसे बड़ा तोहफा है जब उनके नेता जेल की दीवारों से बाहर आ गए हैं।वही शेखू खान, रफीक खान, साबिर अली ,मो. जुम्मन ,एजाज आलम आदि का कहना था कि ईदी का तोहफा इससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।

न्याय के मसीहा को जेल कब तक रोक सकती है, भलाः राजद नेता

चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव की जमानत मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और भी एक दूसरे से मिलकर आपस में खुशियां बांटने लगे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि न्याय के मसीहा को जेल भला कब तक रोक सकता है।

वही स्थानीय राजद नेता राजकिशोर यादव ने कहा कि जेल से बाहर निकलना उनकी एक तरह से बेगुनाही का सबूत है। वही राजद नेता हरेंद्र कुमार यादव का कहना था कि शेर के जंगल से बाहर आने के बाद राजद कार्यकर्ताओं की शक्ति दुगुनी हो गई है। इस मौके पर रफीक खान, शेखू खान, मैनेजर ठाकुर, राम इकबाल प्रसाद, लालबाबू यादव, जितेंद्र सोनी, मुन्ना खान ,मोहन ठाकुर, एजाज आलम, कलाम अली, मोहम्मद जुम्मन, अभिनंदन सोनी, साबिर आलम, मनोज यादव, राशिद अली समेत अनेक कार्यकर्ता लालू के जमानत पर रिहा होने पर जश्न में डूबे नजर आए और इसे न्याय का जीत बताया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026