गोपालगंज: मीरगंज शहर में डेंगू का कहर फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद शहर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब चार तक पहुंच गई है। मृतका 38 वर्षीय पीरजहां खातून मरछिया देवी चौक निवासी मोहल्ला महबूब आलम की पत्नी थी।
परिजनों ने बताया कि पीरजहां के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि उसकी जांच रिपोर्ट से हुई। शुक्रवार को स्थिति बिगड़ने के बाद परिजन गोरखपुर इलाज के लिए ले गए। उसका प्लेटलेट्स गिरकर 17 हजार हो गया था। इलाज के के लिए ले जाते समय ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। महिला के मौत के बाद उसके घर पर मातम पसरा हुआ है। परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…