गोपालगंज: पंचायत सरकार भवन बनवा रहे पंचायत राज बैरिया के मुखिया बृज बिहारी कुशवाहा के भतीजे लालबाबू कुशवाहा को गत शनिवार शाम गोली मारने के मामले में कटिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गत 19 दिसंबर को पंचायत सरकार भवन बनवा रहे मुखिया के भतीजे लालबाबू कुशवाहा को अज्ञात हमलावरों के द्वारा बायें पैर में गोली मार दी गई थी.
जिसमें पुलिस को घटनास्थल से दो खाली कारतूस भी मिले थे. युवक का इलाज अब भी गोरखपुर में चल रहा है. वहीं इस मामले में बैरिया मुखिया के आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास की प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। गिरफ्तार किया गया युवक विजयीपुर थाने के चरसिया गांव का राजीव नट बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार के द्वारा उसके घर से की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…