गोपालगंज: टेम्पू पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल

गोपालगंज: जिले के थावे थाने के लछवार गांव के समीप गोपालगंज मीरगंज एनएच 531पर ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो सड़क के किनारे पलट गई।जिसमे ऑटो पर सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।जिसमे कुछ घायल यात्रियों का इलाज सदर अस्पताल औऱ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थावे में हुआ।बताया जाता है,की सोमवार को उच्चका गांव थाने के वृंदावन सदासी राय गांव निवासी भैरो कुमार अपने बहन कुसुम कुमारी को इलाज के लिए थावे के तरफ से आ रही टेम्पू पकड़कर मीरगंज जा रहा था।टेम्पू जैसे ही थावे थाने के लछवार गांव मोड़ के समीप पहुंची।

उसी दौरान मीरगंज के तरफ से आ रहे बाइक से जोड़दार टक्कर हो गई। जिसके काऱण टेम्पू सड़क के किनारे पलट गई।जबकि बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। टेम्पू पर सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने दो घायलों को भैरो कुमार व कुसुम कुमारी को थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए तथा कुछ घायल यात्री को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज हुआ।वही घायल यात्री थावे व गोपालगंज के आसपास के बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलने पर थावे थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर टेम्पू को जब्त कर थाने लाई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024