गोपालगंज: एटीएम बदलकर एक लाख पैसठ हजार रुपये निकालने वाले आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: एटीएम बदलकर एक लाख पैसठ हजार रुपये की अबैध निकासी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बरौली बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि उचकागांव थाना के बरारी जगदीश गांव के माला कुमारी ने थावे थाना में 4 दिसम्बर 20 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।उन्होंने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि अपने भाई के साथ एटीएम से पैसा निकालने के लिए थावे बस स्टैंड स्थित भोला मार्केट में एटीएम से पैसा निकालने आई थी।

उसी दौरान पैसा निकालने के क्रम में किसी के द्वारा एटीएम कार्ड बदल दिया गया।उसके बाद से मेरे मोबाइल पर एक लाख पैसठ हजार रुपए अबैध निकासी का मैसेज आया।जिसको लेकर माला कुमारी ने थाने में बरौली थाना के मिर्जापुर गांव के चंदन मांझी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उसी समय से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बरौली थाना के मिर्जापुर गांव के चंदन मांझी को पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026