गोपालगंज: एससी-एसटी थाना पुलिस ने जमीन के नाम पर ठगी करनेवाले एक शख्स को सीवान के बसंतपुर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बसंतपुर थाना के सरैया गांव का निवासी मिथलेश कुमार बताया जा रहा है। एसएसटी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि नगर थाना के भितभेरवा गांव निवासी व मांझा में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी सुनील कुमार से आरोपित ने बैकुंठपुर प्रखंड के मीरा पूरा बाजार में जमीन दिखाकर सात लाख की ठगी कर ली थी। राशि वापस मांगने पर चेक दिया। वहीं, जब चेक बाउंस को गया तो स्वास्थ्यकर्मी द्वारा पूछे जाने पर उसके साथ दुर्व्यवहार एवं गाली- गलौज की। जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने एससी-एसटी थाने में दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…