गोपालगंज: सड़क पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज: पंचदेवरी प्रखंड के चकिया गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क पर हो रहे जलजमाव को लेकर ग्रामीण उग्र थे। ग्रामीणों के हंगामे के कारण चकिया गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं सड़क पर प्रदर्शन करने से लगभग दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि भोरे-पंचदेवरी मुख्य मार्ग से चकिया गांव में जानेवाली सड़क पर बारिश होते ही जलजमाव की समस्या शुरू हो जा रही है है। पानी के सड़ने से दुर्गंध आने लग रही है। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन से की गई। लेकिन, किसी ने सुधि नहीं ली। इससे आजिज होकर प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय बीडीओ ने मोबाइल पर ही प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बात की व शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026