Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- बाइक छोड़कर फरार हो गए शराब धंधेबाज

गोपालगंज: विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन रायमल गांव के समीप पुलिस को पीछा करते देख शराब के धंधेबाज बाइक छोड़कर गन्ने की खेत से होते हुए फरार हो गए। धंधेबाजों के फरार होने के बाद पुलिस ने दो बाइक तथा 137 बोतल शराब जब्त कर लिया। इस मामले में अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। विशंभरपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम गश्त पर निकली थी।

इस दौरान बलिवन रायमल गांव के पास तेज गति से आ रही दो बाइक को देखकर पुलिस बाइक सवारों को रुकने का इशारा की। लेकिन, वे बाइक की गति तेज करते हुए भागने लगे। जिनका पुलिस टीम पीछा करने लगी। पुलिस को पीछा करते देख बाइक सवार दोनों बाइक को छोड़कर गन्ने के खेत से होते हुए फरार हो गए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक की डिक्की खोल कर देखा तो उसमें 137 बोतल शराब मिली। पुलिस ने शराब सहित दोनों बाइक को जब्त कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024