Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर ग्रामीण ने कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सिधवनिया गांव निवासी राजू गुप्ता ने गोपालगंज पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी को दिए अपने आवेदन में राजू गुप्ता ने अपने गांव के ही सूरज सिंह, राहुल कुमार गुप्ता, एवं चंदन सिंह पर आरोप लगाया है कि इन तीनों लोगों ने सार्वजनिक खलिहान में रखे उनके पुआल को गत 7 नवंबर की रात 9 बजे आग लगाकर जला दिया। उन्होंने यह पुआल अपने पशुओं के चारा के लिए रखा था।

उन्होंने अपने आवेदन में आगे बताया है कि पुआल से आग लपटें उठती देख, उनकी मां संगीता देवी मौके पर पहुंची, और शोर-शराबा कर लोगों को इकट्ठा किया। संबंधित वारदात की सूचना तत्क्षण ही कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र को फोन द्वारा दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा आग बुझाने के लिए दमकल वाहन भेजा गया। लेकिन तब तक खलिहान में रखा सारा पुआल जलकर राख हो गया था। बकौल पीड़ित, घटना का विरोध करने पर उक्त तीनों आरोपियों ने पीड़ित को मारने व झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए अपने आवेदन में आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026