Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: किसानों को 53 हजार अनुदान देगा कृषि विभाग

जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत किसानों को मिलेगी सुविधा

गोपालगंज: जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत सभी प्रखंडों में तालाब का निर्माण कराया जायेगा. इसे लेकर कृषि विभाग ने काम शुरू कर दिया है. जल संचयन एवं कृषि प्रबंधन को लेकर तालाबों का निर्माण कराया जाना है.इसके लिए किसानों से आवेदन भी लिया जा रहा है. जो किसान अपनी जमीन में तालाब का निर्माण करायेंगे,उन्हें विभाग 53 हजार रुपये अनुदान देगा.प्रावधान के मुताबिक इसके लिए सौ डिसमिल का प्लॉट होना चाहिए.इस प्लॉट में 10 डिसमिल में चार सौ वर्गमीटर यानी 20 मीटर लंबा और 20 मीटर ही चौड़ा तालाब का निर्माण कराया जायेगा.

तालाब में जल संचयन भी होगा और इससे सिंचाई भी होगी.जिले के सभी प्रखंडों में इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है.सभी प्रखंडों में किसानों को इस योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है.साथ ही सक्षम किसानों से आवेदन भी लिये जा रहे हैं.पंचदेवरी में इस योजना के तहत कुल सात तालाब बनवाने का लक्ष्य है.अन्य प्रखंडों में भी इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है.नोडल कृषि समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसानों का आवेदन सत्यापित कर जिला मुख्यालय में विभाग के वरीय पदाधिकारियों के पास भेजा जा रहा है.वहां से अनुमति मिलने के बाद किसानों को अनुदान का लाभ देने का प्रावधान है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026