गोपालगंज: थाने में पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड अष्टयाम समाप्त

अष्टयाम का समापन थानाध्यक्ष किरण शंकर एवं पत्नी सोनू देवी ने पूर्णाहुति से की

गोपालगंज: स्थानीय थाना परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सोमवार को पूर्णाहुति के बाद सम्पन हो गया। यहअष्टयाम प्रत्येक वर्ष समस्त थाना परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है।पंचमुखी हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।पूरा थाना परिसर भक्ति मय हो गया था। थाना के कर्मियों सहित अन्य ग्रामीण भी पूजा में शामिल हुए।भंडारा का आयोजन किया गया था।जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल हुए।वही पूजा समापन के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजा के दौरान वेदी पर यजमान के रूप में थानाध्यक्ष किरण शंकर व उनकी पत्नी सोनू देवी बैठी थी। उनलोगों के द्वारा अष्टयाम की पूर्णाहुति की गई।अष्टयाम की पुजा आचार्य दीपक चौबे ,सुरेश पांडेय व प्रभुनाथ दुबे सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू किया गया था। श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद के साथ 24 घंटे भंडारा का आयोजन भी किया गया था। समापन के दौरान प्रशिक्षु एसआई राज लक्ष्मी,पप्पू कुमार, एएसआई सुनील कुमार यादव,पंकज कुमार,अनिल कुमार सिंह व चौकीदार धर्मनाथ यादव,कमलेश मांझी,अमेरिका चौधरी, सुमित कुमार,चंदन कुमार,विशाल कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवम ग्रामीण जनता शामिल थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026