गोपालगंज: शिक्षकों की मांग को विधानसभा में उठाने की घोषणा की

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने नियोजित शिक्षकों के मांगों को विधानसभा में उठाने की घोषणा की है। टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव एवं जिला उपाध्यक्ष ऋषि कुमार कुशवाहा ने राजद विधायक से मिलकर डायट या अन्य प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड या बीएड उत्तीर्ण शिक्षकों को विरमन तिथि से प्रशिक्षित का वेतनमान देने संबंधी पटना उच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक में निदेशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा पत्र नहीं निर्गत करने संबंधी ज्ञापन सौंपा है। राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने बताया कि बताया कि टीईटी शिक्षक संघ द्वारा पटना उच्च न्यायालय में दायर किए गए रिट याचिका के जजमेंट में नियमित सत्र में डीएलएड या बीएड उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों को डायट या अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के विरमन तिथि से प्रशिक्षित का वेतनमान देने का आदेश दिया गया है।

लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा इसके आलोक में कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण नव प्रशिक्षित शिक्षकों को विरमन तिथि से प्रशिक्षित का वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे को बजट सत्र में विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया है। राजद विधायक के इस घोषणा का टीईटी शिक्षक संघ ने इसका स्वागत किया है।स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष वैष्णवी मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार, जिला महासचिव दिनेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार, पुष्पा सिंह, राजीव कुमार पाठक, जिला सचिव अमलेश कुमार गुप्ता, अमित गौतम, फरजाना खातून,कमलेश कुमार यादव, मनोज राम ,संजय कुमार शुक्ला, इत्यादि शिक्षक शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024