Categories: पटना

गोपालगंजः फरार वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, शराब कांड से जुड़ा है मामला, 8 गिरफ्तार, कई जख्मी

गोपालगंजः शराब के मामले में फरार दो वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बुधवार की रात आरोपितों के परिजनों ने हमला कर दिया. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार की है. पुलिस पर किए गए पथराव और लाठी-डंडे से हमले में एक चौकीदार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका फुलवरिया रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहे शराब कांड के दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए फुलवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार और एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी करने गई थी. पुलिस आरोपी जय कुमार चौधरी उर्फ ढेबर और सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी तो दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडा से लैस होकर कुछ लोग गाड़ी के पास पहुंच गए. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को पुलिस से जबरन छुड़ाने का प्रयास करने लगे.

चौकीदार और उसके भाई को पीटा

विरोध करने पर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. हमले के दौरान किसी तरह थानाध्यक्ष गिरफ्तार आरोपी को लेकर वाहन के साथ थाना पहुंचे. इसी बीच हमलावर स्थानीय चौकीदार जंगबहादुर पासवान की पिटाई करने लगे जिसका बीच-बचाव करने पहुंचे चौकीदार के भाई भोला पासवान को भी पीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को मोबाइल पर दी गई.

सूचना मिलते ही स्थानीय सीओ श्यामसुंदर राय, मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, भोरे थानाध्यक्ष सुभाष सिंह, श्रीपुर ओपी प्रभारी नागेंद्र कुमार सहनी, गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय सहित कई थाने की पुलिस पहुंची. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी घायल चौकीदार और उसके भाई को स्थानीय मरछियां देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया. बथुआ बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस द्वारा सर्च अभियान भी चलाया गया जिसमें दो आरोपित सहित आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

14 लोगों को किया गया नामजद

पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 14 नामजद को आरोपित करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024