Categories: पटना

मीसा भारती RJD की कमान संभालेंगी? जीतन राम मांझी की पार्टी का दावा, दो गुटों में बंटा राजद

पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है. इसके पहले सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. जीतन राम मांझी की पार्टी ने दावा किया है कि आने वाले समय में मीसा भारती आने वाले समय में आरजेडी की कमान संभालेंगी. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बीते बुधवार को यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो पढ़ी लिखी महिला हैं हम उनका स्वागत करते हैं.

दरअसल, दानिश रिजवान ने यह बयान आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक और राजद नेता सुनील सिंह के एक ट्वीट के बाद दिया है. उन्होंने कहा कि आरजेडी में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक का कोई महत्व नहीं है. ये बस एक कोरम है. बिहार में एक कहावत है- “पांच आदमी के टोला जे कहेला उहे होला.” आरजेडी में लालू यादव के टोले का चल रहा है. परिवार के उनके जो पांच लोग हैं उनकी चल रही है. तेजस्वी यादव को भी पता है कि पार्लियामेंट्री बोर्ड में ये लोग क्या कर लेंगे? निर्णय तो लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी को लेना है.

“पार्लियामेंट्री बोर्ड का कोई वजूद नहीं”

दानिश ने कहा कि जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सुनील सिंह ये लोग हैं क्या? आरजेडी में इनकी कोई हैसियत नहीं है. हर बोर्ड का पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करता है, लेकिन जब इससे भी कोई ऊपर नेता है तो इसका मतलब है कि सिर्फ और सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए बोर्ड बनाया गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ये साबित कर दिया कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का कोई वजूद नहीं है. उनको पता है कि जो वो घर में सुनाएंगे वही होगा.

“दो गुटों में बंटा आरजेडी”

उन्होंने कहा कि आरजेडी में जगदानंद सिंह का कद जितना बढ़ गया है कि राबड़ी देवी गईं कार्यालय में तो वो रिसीव करने के लिए नहीं आए. मीटिंग चल रही है और वहां से उठकर चले आए. इसका मतलब साफ है कि आरजेडी दो गुटों में बंट गया है. एक गुट नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो दूसरा गुट है राबड़ी देवी का है. आरजेडी में जो टूट है वो स्पष्ट हो गया है.

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के एक ट्वीट का हवाला देते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि आने वाले समय में मीसा भारती प्रदेश अध्यक्ष तो बनेंगी नहीं. ऐसे में चीजें स्पष्ट हैं कि क्या होना है. एक सवाल पर कि क्या मीसा भारती आरजेडी का कमान संभालेंगी इसका जवाब देते हुए दानिश रिजवान ने कहा- “एकदम… कम से कम एक पढ़े-लिखे विपक्ष से तो सामना होगा. डॉक्टर हैं वो, बिहार की सूझबूझ है. तेजस्वी यादव घूम-घूम कर कहते हैं कि पिता जी ने गलती की माफ कर दीजिए. मीसा भारती कम से कम माफी तो नहीं मागेंगी. वो पढ़ी लिखी महिला हैं हम उनका स्वागत करते हैं.”

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026