Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: बैकुंठपुर सीएचसी के डॉक्टरों ने स्थानीय राजद विधायक पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

गोपालगंज: बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने स्थानीय राजद विधायक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित डॉम्टरों ने अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप कर दी है।‌ हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा चालू है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के प्रसव वार्ड में प्रसव पीड़ा से एक महिला तड़प रही थी।‌ परिजनों को जब चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिली तो स्थानीय राजद विधायक प्रेम शंकर प्रसाद यादव को फोन पर जानकारी दी। मरीज के परिजनों की सूचना पर पहुंचे विधायक और डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ। डॉ. आफताब आलम एवं डॉ. सरताज आलम ने विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। डॉ. आफताब आलम तथा डाॅ. सरताज आलम का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही विधायक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे तथा उनपर हाथ चलाकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

इस घटना के बाद आक्रोशित चिकित्सक कामकाज को ठप कर हड़ताल पर चले गए हैं।डाॅ. आफताब आलम ने बताया कि महिला की बच्चेदानी फटने की आशंका के कारण उन्हें रेफर किया गया था। विधायक ने ड्यूटी पर तैनात उनके तथा डाॅ. सरताज आलम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना की जानकारी सिविल सर्जन डाॅ. टीएन सिंह को दे दी गई है। इमरजेंसी सेवा काे जारी रखा जाएगा। वहीं इस घटना के संबंध में पूछे जाने विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव ने कहा कि महिला के परिजनों ने फोन कर उन्हें बताया कि महिला को भर्ती नहीं किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर उन्‍होंने देखा कि एक डाॅक्टर सो रहे हैं तथा दूसरे डाॅक्टर कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उन्हें देखकर भी डाॅक्टर ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। वे कुर्सी पर बैठे रहे। गाली-गलौज तथा हाथ चलाने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और गलत है। बहरहाल घटना को लेकर बैकुंठपुर सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर ओपीडी सहित अन्य सेवाएं पूरी तरह हो गई हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024