गोपालगंज: स्टार क्रिकेट क्लब एवं युवा जन चेतना मंच जगतौली पंचायत के सौजन्य से आयोजित पकवा इनार क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल बनकटा एवं पिपरा बघेल के बीच खेला गया। आज के मैच के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फीता काटकर किया।बनकटा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।पहले बैटिंग करते हुए पिपरा बघेल की टीम ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 14 ओवर 3 गेंदों के खेल में सभी विकेट गवांकर कुल दो सौ का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी बनकटा की टीम ने 11 ओवरों में ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
बनकटा की ओर से सलामी बल्लेबाज धीरज ने 31 गेंदों में शतक जड़ते हुए लक्ष्य को आसान बना दिया। धीरज 114 रन बनाकर आउट हुए वही बिक्की ने भी लगातार पांच छक्के जड़ते हुए 45 रन बनाए। एम्पायर की भूमिका में प्रकाश यादव और नईम अंसारी थे। कमेंट्री अरमान अंसारी और रूदल यादव ने की।स्कोरिंग विजय यादव एवं सत्येंद्र यादव ने की। मौके पर कमलेश प्रसाद, कमिटी के अध्यक्ष तारबाबू यादव, संजय यादव, शैलेन्द्र यादव, सत्येंद्र यादव, परमहंस यादव, संजय लारा, कुलदीप साह, सद्दाम अंसारी, पुतुल दीक्षित, राजू बैठा, दुर्गेश साह आदि थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…