Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: भोरे के कल्याणपुर गांव में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर कर हत्या

गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पांच दिन पूर्व हुए मारपीट में घायल महिला की बुधवार की देर रात्रि मौत हो गई। मृतिका का नाम राधिका देवी बताया जाता है जो स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रभु चौहान की 60 वर्षीय पत्नी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 27 दिसंबर रविवार की शाम 4 बजे मृतिका उसके पट्टीदार रामजी चौहान की पत्नी शांता देवी के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई,देखते देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट के दौरान मृतिका राधिका देवी को गंभीर चोटे आ गई जिससे उसके परिजन स्थानीय रेफरल अस्पताल भोरे में इलाज के लिए ले गए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया उसके अगले दिन घायल महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने पर सुबह पुनः भोरे स्थित एक निजी क्लीनिक में परिजनों द्वारा मृतिका का इलाज कराया गया।

जहाँ चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।चौथे दिन परिजन द्वारा देवरिया में स्थित एक निजी क्लीनिक के माध्यम से सीटी स्कैन करवाया गया उसके बाद बुधवार की शाम पीड़िता को घर लाया गया। उसी दिन रात्रि खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए इस दौरान अचानक रात्रि करीब 12:00 बजे घायल महिला का मौत हो गई। परिजन बताते हैं कि घटना के दूसरे दिन स्थानीय भोरे थाने में आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया गया था लेकिन सामयिक रूप से पुलिस नहीं पहुंच पाई। वहीं मौत के बाद घटनास्थल पर गुरुवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।साथ ही साथ सभी परिजन अपने पटीदार राम जी चौहान की पत्नी पर राधिका देवी की मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026