गोपालगंज: भोरे से हुई बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: भोरे में बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है.बाइक चोरों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बार चोरों ने भोरे रेफरल अस्पताल परिसर में खड़ी, एक स्वास्थ्य कर्मी की बाइक पर ही हाथ साफ कर दिया. मामले को लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जाता है कि डूमर नरेंद्र गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह विजयिपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित हैं.

वे ड्यूटी जाने के क्रम में अपनी बाइक भोरे रेफरल अस्पताल परिसर में बने गैरेज में खड़ी कर दिए और ड्यूटी चले गये. जब वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनकी बाइक का कहीं अता पता नहीं चला, तो उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026