Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: भोरे में फिर शादी समारोह से हुई बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: भोरे में बाइक चोरी की घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही है. इसी क्रम में एक बार फिर बाइक चोरों ने एक शादी समारोह से एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया. मामले में पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बता दें कि पिछले दो माह में भोरे में अब तक कुल 11 बाइकों की चोरी हो चुकी है. जिसमें पुलिस ने अभी तक एक भी बाइक या बाइक चोरों का पता नहीं लगाया है.

इधर, बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के डुमर नरेंद्र गांव निवासी सुरेंद्र सिंह अपनी बाइक से लामीचौर पश्चिम टोला गांव निवासी जनार्दन सिंह के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. उन्होंने अपनी बाइक दरवाजे खड़ी खड़ी कर रखी थी कि इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली. काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला, तो सुरेंद्र सिंह ने स्थानीय थाने में अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026