गोपालगंज: जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत

गोपालगंज: विजयीपुर इंडेन गैस ग्रामीण वितरक केंद्र के संचालक तथा प्रखंड के जदयू पार्टी के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव की असामयिक मौत बुधवार की दोपहर हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक संचालक श्री श्रीवास्तव की तबीयत अचानक सोमवार को खराब हो गई। शाम को ही परिवार के लोग उन्हें देवरिया इलाज के लिए भर्ती कराये जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया ।मंगलवार को उनको गोरखपुर के एक नामी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां जांच में शरीर का प्लेटनेश काफी नीचे था ।चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत आइसोलेशन में रख इलाज कराना प्रारंभ किया जहां मंगलवार की रात्रि में एका एक ऑक्सीजन लेवल कम होता गया ।

बुधवार की दोपहर वहां से लखनऊ जाने की तैयारी हो रही थी कि अचानक उनकी मौत हो गई ।उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।शोक व्यक्त करने वालों में विजयीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ सोनू लाल श्रीवास्तव ,गोविंद प्रसाद श्रीवास्तव ,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र राय, मुक्तिनाथ तिवारी ,यादव चंद्र गुप्ता, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी, सुदिष्ट शर्मा ,प्रभात त्रिपाठी, धर्म चंद श्रीवास्तव, जयराम यादव, अभिषेक तिवारी ,मनकेश्वर यादव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026