Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: तेल के ड्रॉम में छुपा कर ले जा रहे 279 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

गोपालगंज: उचकागांव थाने की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक धंधेबाज को तेल के ड्रॉम में छुपा कर शराब की बोतल के साथगिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज से कई अहम सुराग मिलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है. बताया जाता है कि थाना अध्यक्ष किरण शंकर के नेतृत्व में उचकागांव थाना मोड़ पर वाहन जांच किया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर तेल ड्रॉम लेकर जाते हुए एक व्यक्ति पर नजर पड़ी . जिसे पुलिस ने रोककर जांच पड़ताल शुरू किया इसी दौरान तेल के दाम से शराब की महक आ रही थी जिसे खोल कर जांच करने पर यूपी निर्मित बंटी बबली नामक देसी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के जमसड़ गांव के ओमप्रकाश सिंह के रूप में की गई है. गिरफ्तार धंधेवाज से पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शराब माफिया निकाल रहे नए नए तरीके

कभी गाड़ी के तहखाने खाने तो कभी तेल के दाम तो कभी पेट्रोल की टंकी में शराब छुपा कर ले जाने के नए-नए तरीके से पुलिस महकमा भी परेशान है. शराब माफियाओं के नया नया खोज पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनता जा रहा है.जिससे शराब तस्करों की गिरफ्तारी में पुलिस को कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है। इधर थानाध्यक्ष किरण शंकर ने दावा किया कि अभियान चलाकर शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जाएगी. तथा जेल की सलाखों में डाल दिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026