गोपालगंज: ‘आया और गोली दागने लगा’, व्यवसायी से अपराधियों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, कहा- पैसे नहीं दिए तो…

गोपालगंज: गोपालगंज जिले में एक मिठाई व्यवसायी से धमकी वाला पत्र के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है. दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की. धमकी भरा जो पत्र भेजा गया है, उसपर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम लिखा गया है. घटना हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार की है. फायरिंग और रंगदारी का पर्चा फेंकने की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

हथुआ राज के मैरेज हॉल में स्थित संध्या स्वीट्स मिठाई दुकान के संचालक चंदन कुमार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. बताया जाता है कि व्यवसायी शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने लगे. फायरिंग किये जाने से व्यवसायी और दुकान के कर्मी दहशत में आ गए.

अपराधियों के जाने के बाद दरवाजे पर एक पत्र फेंका हुआ मिला. पत्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, तिहाड़ जेल, दिल्ली का नाम लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि हमारे बारे में गुगल सर्च कर पताकर लेना कि हम कौन हैं. पत्र के माध्यम से 50 लाख रुपये की मांग की गई और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है.

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मिले धमकी भरे पत्र में तिहाड़ जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम का जिक्र किया गया है. पीड़ित व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

बता दे कि गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के 28 दिसंबर को भी टेंट के संचालक सोनू कुमार से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी पर्चा फेंककर मांगी गयी थी. दहशत फैलाने के लिए टेंट व्यवसायी के घर पर फायरिंग भी किया गया था. लेकिन अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. इधर, हथुआ थाना क्षेत्र में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमक मिलने से पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026