गोपालगंज: शहर की सड़कों पर कूड़ा व कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना राशि की वसूली की जाएगी। इस अभियान में सड़क पर बील्डिग मैटेरियल रखने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। शहर को साफ सुथरा बनाने की कवायद में जुटे नगर परिषद ने किस मामले में कितना जुर्माना लगाया जाएगा, इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नगर परिषद बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के साथ ही इसे लागू कर दिया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनने के लिए नगर परिषद कई योजनाएं चला रहा है। इस योजनाओं के तहत घर-घर डस्टबिन का वितरण किया गया। इसके साथ शहर के हर मोहल्ले में कूड़ादान लगाया गया। इस बीच घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की भी व्यवस्था नगर परिषद ने शुरू किया। लेकिन, इन व्यवस्थाओं के बाद भी सड़कों तथा नालियों के साथ ही खाली स्थानों पर जहां तहां कूड़ा फेंके जाने से नगर परिषद के स्वच्छता अभियान पर असर पड़ रहा है।
आलम यह है कि सुबह सफाई कर्मी सड़कों को साफ सुथरा करते हैं और उसके बाद फिर लोग सड़क के किनारे इधर-उधर कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं। जिसे देखते हुए नगर परिषद ने सड़क किनारे तथा नालियों में कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर नकेल कसने की पहल की है। नगर परिषद ने इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव के अनुसार सड़क व नाली तथा इधर उधर कूड़ा कचरा फेंकने वालों से पांच सौ रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर बील्डिग मैटेरियल रखने वालों से एक हजार रुपया जुर्माना के रूप में वसूला जाएगा। सड़क के किनारे लघु शंका करने वालों से भी जुर्माना वसूलने का इस प्रस्ताव में प्रावधान किया गया है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद नगर परिषद बोर्ड में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के साथ ही इसे नगर परिषद लागू कर देगा।
क्या कहते है नगर परिषद अध्यक्ष
इस सम्बंध में नगर परिषद अध्यक्ष हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। जल निकासी के लिए नालियां बनाने का काम चल रहा है। लेकिन सड़क तथा नालियों में कूड़ा कचरा फेंकने से स्वच्छता अभियान पर असर पड़ रहा है। जिसे देखते हुए अब सड़क पर कूड़ा कचरा फेंकने वालों तथा इधर उधर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…