Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: जश्न के साथ मनाया गया सबेया में क्रिसमस दिवस

गोपालगंज: गोपालगंज सबेया के पास स्थित गुड शेफर्ड चर्च में धूमधाम के साथ क्रिसमस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ होने से पूर्व ही यहां कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रही थी और गिरजाघर को सजाने संवारने के साथ-साथ लाइटनिंग की भी खूबसूरत व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर आसपास के ग्रामीणों समेत बच्चों और महिलाओं की अच्छी खासी उपस्थिति के कारण गिरजाघर में जश्न का माहौल रहा और लोग एक दूसरे को बधाइयां देते देखे गए। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में का संचालन संदीप कुमार ने किया और शिक्षक शिव शंकर राम के प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस मौके पर एस्तेर रानी टीम ने आराधना के लिए यीशु से जुड़ा मसीही गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्वागत गीत ब्यूटी टीम द्वारा गाया गया और इस मौके पर खास भोजपुरी गीत पास्टर त्रिलोक मसीह के द्वारा गाया गया जिसमें लोगों को दया, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया गया था।इस मौके पर आगंतुक विशेष अतिथि हथुआ महाराज और इंजीनियर सुरेंद्र राम के द्वारा केक कटिंग किया गया और इसके बाद उपस्थित बच्चों के द्वारा डांस गीत, एक्शन गीत आदि नंदनी टीम, स्नेहा टीम, ज्योति टीम, नेहा टीम,निशा टीम, महिमा टीम आदि के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पास्टर त्रिलोक मसीह ने दिया यीशु का संदेश

इस मौके पर अपने संदेश में पेस्टर त्रिलोक मसीह ने प्रेम, शांति, भाईचारे और क्षमा का संदेश देते हुए कहा कि आज भी इनकी प्रासंगिकता पहले जितनी ही बनी हुई है।उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का कहना था कि एकता के मार्ग पर चलते हुए सभी लोगों को आपस में प्रेम और शांति की भाव भावना बनाए रखनी चाहिए|

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026